फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गीत संगीत वासूरी की धून पर स्वच्छता का किए बखान

गीत संगीत वासूरी की धून पर स्वच्छता का किए बखान

Wed, 03 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
गीत संगीत वासूरी की धून पर स्वच्छता का किए बखान
गीत-संगीत, बांसुरी की धुन पर स्वच्छता का बखान
विज्ञापन

फोटो
गांधी जयंती पर छात्रों ने प्रस्तुत किया विभिन्न कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विकास भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गीत- संगीत, बांसूरी की धुन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों में माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गांधी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत बनाने का प्रयास कर रही है।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से बीमारियां दूर होंगी। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि शासन की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिले इसके लिए प्रयास जारी है। स्वच्छता व शौचालय प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज से विकास भवन तक स्कूली बच्चों की स्वच्छता जागरूकता रैली पहुंची।
विज्ञापन

किसान आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सुनील सरगम ने बांसुरी की धुन पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रमीण के लिए जिले में बनाए गए ब्रांड अंबेस्डर ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइज फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजीड्यू योजना के तहत बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें 10 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज कसमरियां के कक्षा 12 के छात्र अनीष कुमार वर्मा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली के अभिषेक गुप्ता, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज आनंदनगर के शैलेंद्र मिश्रा और नौतनवां से बंदना को मिला। द्वितीय पुरस्कार 7500 का जीएसबीएस इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा तन्मय देव पटेल, राजा रत्नसेन इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा उर्वशी मद्धेशिया, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेजी के कक्षा 11 के छात्र आनंद राव, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज नौतनवां की कक्षा 9 की छात्रा रिद्धि सिंह को मिला। 5000 का तृतीय पुरस्कार पाने वाले पं. दीन दयाल इंटर कॅालेज की कक्षा 11 की छात्रा सोनाली पटेल, रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल के कक्षा 10 के छात्र सत्यम कुमार विश्वकर्मा, सेठ आनंद राम जयपुरिया के कक्षा 11 के छात्रा अर्पिता सिंह और नौतनवां इंटर कॉलेज के कुलदीप को मिला है। कार्यक्रम में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ आरएन यादव, डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, बीएसए जगदीश शुक्ला, सीएमओ डॉ. क्षमाशंकर पांडेय, एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी मनोज त्यागी, एके उपाध्याय के अलावा कई स्कूल के बच्चों व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed