फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   लाईसेंसी शराब विक्रेताओं ने गोदाम पर किया हंगामा

लाईसेंसी शराब विक्रेताओं ने गोदाम पर किया हंगामा

Sun, 01 Jul 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
लाईसेंसी शराब विक्रेताओं ने गोदाम पर किया हंगामा
हंगामा करते - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
महराजगंज। आबकारी विभाग कार्यालय परिसर में बने गोदाम से शराब लेने पहुंचे ठेकेदारों ने हंगामा किया। उनकी मांग के अनुरूप शराब नहीं मिलने से लाईसेंसी ठेकेदारों ने नाराजगी जाहिर की। बाद में जिला आबकारी अधिकारी के समझाने पर मामला शांत हुआ। विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि मांग के अनुरूप कम शराब आई है जिससे समस्या हो रही है।
रविवार को शराब के लाईसेंसी विक्रेता गोदाम पर पहुंचे। यहां अपने हिसाब शराब की मांग की, लेकिन मांग के अनुरूप शराब नहीं मिली। इससे नाराज होकर लाईसेंसी विक्रेताओं ने गोदाम पर हो हल्ला करना शुरू कर दिया। सभी ने आरोप लगाया कि आबकारी अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को मांग के अनुरूप शराब दे रहे हैं। वहीं अन्य को कम दिया जा रहा है। इस बात को लेकर काफी देकर हंगामा करने के बाद सभी लाईसेंसी कारोबारी गोदाम पर बैठे रहे। बाद मेें जिला आबकारी अधिकारी की ओर से उन्हे समझाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान दशरथ, सत्यसेन सिंह, रामदुलारे गुप्ता,धमेंद्र यादव, संजय जायसवाल, किशोरी, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी बी बी. सिंह ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। नियमानुसार गोदाम से सभी को शराब दी गई है। लाईसेंसी शराब विक्रेताओं की मांग के अनुरूप शराब नहीं आई है। गोदाम में महज तीन हजार पेटी शराब है जिससे समस्या हुई है। प्रयास यही रहेगा कि सभी लाईसेंसी करोबारियों को मांग के अनुरूप शराब मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed