{"_id":"5a7deac44f1c1bb3208b85d7","slug":"61518201540-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकौड़े बेच कर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकौड़े बेच कर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पकौड़े बेचते कांग्रेस कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को पीजी कॉलेज गेट के सामने कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयानों के विरोध में पकौड़े बेच कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेता बेरोजगारों द्वारा पकौड़े बेचने को रोजगार का दर्जा देकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है। वह भाजपा के झूठे वादे और दावों में नहीं उलझने वाली। गुप्ता ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने बेरोजगारों का अपमान किया है और लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें इसका जवाब देगी। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा अपने किसी भी चुनावी वादे को पूरा नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि युवा मेहनत से पढ़ाई कर डिग्री लेते हैं ताकि उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके, लेकिन भाजपा के बड़े नेता पकौड़े बेचने का सुझाव दे रहे हैं। इस मौके पर शरद कुमार सिंह, विजय अंगारा, विराजवीर, ज्ञानेन्दू पटेल, विनोद सिंह, रिजवान, विनोद तिवारी, जहीर खान, नूर आलम, जलालुद्दीन, रामबचन, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन