{"_id":"5a79fd1a4f1c1ba0268b8c1c","slug":"61517944090-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय बनवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय बनवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बौलिया राजा की महिलाओं ने शौचालय बनवाने की मांग को लेकर सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और तहसील दिवस पर सदर एसडीएम को पत्रक दिया।
ग्राम पंचायत बौलिया राजा की महिलाओं ने पत्रक में कहा है कि सभी महिलाएं गरीब व मजदूर हैं। मगर अभी तक शौचालय बनवाने के लिए धन नहीं मिला। शौचालय के लिए ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम सचिव तक की पैरवी की गई, मगर दोनों जिम्मेदारों द्वारा केवल आश्वासनों की घुट्टी पिलाई जाती है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि ग्राम पंचायत बौलिया राजा की घनी आबादी है। इसी घनी आबादी के बीच से होकर बहू- बेटियों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने यह भी कहा कि वे गरीबी के चलते शौचालय का निर्माण कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकारी अनुदान दिलाया जाए, जिससे वह शौचालय का निर्माण करा सकें। पत्रक देने वाली महिलाओं में उषा देवी, बंसती, झिनकी, रंभावती, सरोज, भगवंती, प्रभावती, कुमारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन