{"_id":"5a1825e74f1c1b87698bd860","slug":"61511532007-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लिव माओवादी गुट द्वारा बंद के आह्वान पर नेपाल में आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लिव माओवादी गुट द्वारा बंद के आह्वान पर नेपाल में आवागमन प्रभावित
Updated Fri, 24 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नेपाल में प्रदेश सभा के चुनाव का विरोध कर रहे नेत्र विक्रम चन्द विप्लव माओवादी गुट के एक दिवसीय बंद के कारण वहां आवागमन पूरे दिन प्रभावित रहा। नेपाल बंद के कारण भारत-नेपाल सीमा पर वाहन फंसे रहे। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद के कारण कल कारखानों व बैंकों में काम नहीं हुए वहीं स्कूल भी बंद रहे। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों के समूह ने भारतीय सरहद से 24 किलोमीटर दूर रूपन्देही जिले के बुटवल और धादिंग जिले के पांच सार्वजनिक स्थानों पर कुकर बम रख कर लोगों में दहशत पैदा कर दिया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रदेश सभा के चुनाव के विरोध में प्रदर्शन के दौरान नेपाल की पुलिस ने 54 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बंद के कारण रुपन्देही जिले के बुटवल और धादिंग कस्बे के अलावा अन्य स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक और मालवाहन दिन भर सरहद पर फंसे रहे। प्रदेश सभा के चुनाव के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 54 लोगों को गिरफ्तार किया है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए बृहस्पतिवार की रात उपद्रवियों ने रूपन्देही जिले के बुटवल और धादिंग कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर कुकर बम रखे गए थे। जिस समय रहते पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उधर, चुनाव के विरोध हो रहे प्रदर्शन व प्रत्याशियों को धमकी मिलने के मद्देनजर बाद निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय सरहद से सटे जिलों में सात दिसंबर को मतदान होना है। जिसके लिए प्रशासन व पुलिस की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी कार्यालय रुपन्देही के अनुसार मतदान के मतदान से 72 घंटे पूर्व भारत-नेपाल की सोनौली सीमा सील रहेगी।