फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं धरना जारी

मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं धरना जारी

Thu, 16 Nov 2017 06:02 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं धरना जारी
महराजगंज। मानदेय में वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का सदर ब्लॉक परिसर में धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि सरकार की तरफ से वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो मानदेय दिया जा रहा है, उतने में परिवार के लोगों के भरण पोषण में परेशानी हो रही है। सरकार को महंगाई के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय देना चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी संघ को श्रम कानून के तहत मान्यता देने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघ के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच हर तीन माह में बैठक बुलाने, चिकित्सा अवकाश प्रदान करने आदि की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान चंद्रावती, नीलम, इंदू, नूरी पांडेय, मीरा गुप्ता, कुमुद, विमला, साधना, लक्ष्मी यादव, आरती पटेल आदि मौजूद रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed