फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आबकारी टीम ने तोड़ी शराब की भट्ठियां

आबकारी टीम ने तोड़ी शराब की भट्ठियां

Wed, 11 Oct 2017 06:03 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम ने तोड़ी शराब की भट्ठियां
महराजगंज। आबकारी विभाग की तरफ से बुधवार को कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। साथ ही कच्ची शराब की आधा दर्जन भट्ठियां भी तोड़ी गईं।
विज्ञापन

आबकारी इंसपेक्टर रवि विद्यार्थी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बुधवार को फरेंदा क्षेत्र के नगसेरापुर व मुडेरियापुर में छापेमारी कर शराब की अवैध भट्ठियों की जांच की। जांच के दौरान दोनों जगहों से 48 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर आबकारी टीम ने 25 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए छह शराब की भट्ठियां भी तोड़ी। इससे पहले आबकारी विभाग की गाड़ी देखते ही भट्ठियों पर मौजूद शराब बनाने वाले भाग गए। घरों में तलाशी के दौरान सिर्फ महिलाएं ही मौजूद मिलीं। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि कच्ची शराब बनने की सूचना मिलते ही छापेमारी की जाती है। छापे के दौरान टीम में इंस्पेक्टर संदीप नाथ त्रिपाठी, दरोगा यादव, अरविंद त्रिपाठी, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed