फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बीमार कोटेदार को कोटा देने पर भडके ग्रामीण किया प्रर्दशन

बीमार कोटेदार को कोटा देने पर भडके ग्रामीण किया प्रर्दशन

Sat, 07 Oct 2017 05:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
बीमार कोटेदार को कोटा देने पर भडके ग्रामीण किया प्रर्दशन
महराजगंज। पनियरा विकास खंड के उसका गांव के ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति को कोटे की दुकान का आवंटन किए जाने के खिलाफ शनिवार को सदर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। गांव वालों ने पूर्ति निरीक्षक पनियरा तथा जिला पूर्ति कार्यालय की मिलीभगत से गलत रिपोर्ट के आधार बीमार व्यक्ति को राशन की दुकान के आवंटन का कोटा बहाल किए जाने का आरोप लगाया। लोगों ने कोटेदार के स्वस्थ होने तक गांव का कोटा दूसरे गांव के कोटेदार के यहां संबद्ध कराकर राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के रामानुज ने कहा कि विभाग की तरफ से जिस व्यक्ति के नाम से को कोटा बहाल किया गया है, वह कई दिन से बीमार चल रहे हैं। कोटेदार की बीमारी के बारे में विभाग को जब जानकारी हुई तो लाइसेंस निलंबित करते हुए दूसरे गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से संबद्ध किया गया था। कोटेदार का स्वास्थ्य अब भी खराब है। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों ने निलंबन खत्म कर कोटा बहाल कर दिया। लोगों ने कोटेदार का स्वास्थ्य ठीक होने तक राशन वितरण दूसरे गांव के कोटेदार के यहां से कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर सरजू प्रसाद, आशीष, जगत, जगमोहन, बिंदु, ईश्वर, मोलई प्रसाद, बाल्मीकि, रजवंत, सूर्यभान, श्रवण, गणेश, मन्नू सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed