फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   61 posts of Panchayat assistants will be filled, up to 30 will be able to apply

Maharajganj News: 61 पंचायत सहायकों के भरे जाएंगे पद, 30 तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 12 Jun 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
61 posts of Panchayat assistants will be filled, up to 30 will be able to apply
महराजगंज। जिले में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सहायक के 61 पदों को भरने की प्रक्रिया पंचायत राज विभाग ने तेज कर दी गई है। 15 से 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। विभाग ने इसकी सूची निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए 2021 में जिले की 823 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की थी। इसके बाद ग्राम पंचायतों में तैनात 61 पंचायत सहायकोंं ने दूसरी जगह काम मिलने, पढ़ाई के चलते या फिर अन्य कारणों के चलते नौकरी छोड़ दी। इससे जिले के विभिन्न ब्लाॅकों में पद खाली हो गए। बीते दिनों शासन ने डीपीआरओ को रिक्त पदों को भरने के लिए आदेश का पत्र भेजा था।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि आदेश प्राप्त हुआ है, भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 14 जून तक ग्राम पंचायत की ओर से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत के सूचना पट पर चस्पा करने के साथ ही मुनादी होगी। 30 जून तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। सात से 14 जुलाई के बीच प्राप्त आवेदनों की श्रेष्ठता सूची के साथ मेरिट लिस्ट तैयार कराकर 15 से 21 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से आवेदनों का परीक्षण कर संस्तुति दी जाएगी। 22 और 24 जुलाई को ग्राम पंचायत की ओर से चयनित पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed