फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   60 people got the vaccine, 3440 waited

60 लोगों को लगा टीका, 3440 को इंतजार

Wed, 16 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
60 people got the vaccine, 3440 waited
60 लोगों को लगा टीका, 3440 को इंतजार
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने में दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में पंजीकरण में परेशानी होती है। क्योंकि नेटवर्क की समस्या रहती है। नौतनवां ब्लॉक के निपनियां गांव में 27 मई को शिविर लगा था। उस वक्त टीम ने 60 लोगों को टीका लगाया। 3440 लोगों को टीका नहीं लग पाया है। गांव में एएनएम गायत्री एवं गीता टीका लगाने पहुंची थी। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर केंद्र तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। गांव से करीब चार किमी दूरी पर रतनपुर सीएचसी है। यहां लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। गांव में एक बार फिर टीकाकरण शिविर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
गांव के राजीव तिवारी, तौलन, मोहन वर्मा, सुनीता, ओम प्रकाश चौधरी आदि ने पंजीकरण करा लिया है। इनका कहना है कि टीका लगना जरूरी है। मोबाइल फोन पर संदेश आने के बाद टीका लगवा लिया जाएगा। मोहन वर्मा ने कहा कि गांव के लोगों को जागरूक करने के साथ ही पंजीकरण करने में मदद की जा रही है। रविंद्र, विंध्याचल, रामचंद्र ने बताया कि शिविर में टीका लगवाया है। सुरक्षित जीवन के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 3500 है। 1500 युवा एवं 1492 महिलाएं हैं। बुजुर्गों की संख्या 508 है। शिक्षा का स्तर 60 प्रतिशत है। गांव के अधिकांश लोगों का पेशा खेतीबाड़ी है। 10 लोग सरकारी सेवा में हैं। 9 लोग संविदा पर काम करते हैं। इसके अलावा प्राइवेट एवं मजदूरी लोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है । गांव में पुन: शिविर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास है कि गांव में सभी लोगों को टीका लग जाए। प्रत्येक दिन गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सुनीता देवी, ग्राम प्रधान निपनियां
गांव में शिविर लगाकर टीका लगाया गया है। सीएचसी पर प्रत्येक दिन टीका लगाने की व्यवस्था है। शेड्यूल के अनुसार शिविर लगाकर टीका लगाया जाएगा। आशा कार्यकर्ता गांव में लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं।
डॉ. अमित राव गौतम, अधीक्षक, सीएचसी, रतनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed