{"_id":"58bb13f94f1c1b9e648325ee","slug":"60-80-voting-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी चौकसी में 60.80% मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी चौकसी में 60.80% मतदान
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सदर विधान सभा के गबड़ुुआ गांव के बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। विधान सभा चुनाव के छठवें चरण में शनिवार को जिले के पांच विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में बीते साल की तुलना में इस वर्ष मामूली बढ़त के साथ 60.8 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं से लगायत बुजुर्ग मतदाताओं तक सबने बढ चढ कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।
शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में कई स्थानों पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के बाद कुछ जगहों पर घंटा-डेढ़ घंटा मतदान बाधित रहने के बावजूद भी पांच बजते बजते मतदान का ग्राफ 0.25 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 61 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें हमेशा की तरह इस बार भी सिसवां में रिकॉर्ड मतदान हुआ लेकिन सदर क्षेत्र भी सिसवां की इस बादशाहत का हिस्सेदार बन गया और दोनों विधानसभाओं में 63 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान हुआ।
इस बार मतदान के ग्राफ में पौने दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ पनियरा और पौने दो प्रतिशत की गिरावट के साथ नौतनवां में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के ग्राफ में बीते विधान सभा चुनाव की तुलना में मामूली गिरावट के साथ फरेन्दा में सबसे कम 59 प्रतिशत ही मतदान हुआ। हालांकि कि जिले के दर्जन भर बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी लाईन में खड़े लोगों का मतदान जारी था। कुल मिला कर लोकतंत्र के सबसे बढे पर्व में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पांच विधान सभाओं में से चार विधान सभा फस्ट डिविजन फास होने में सफल रहे और जागरूकता के तमाम जुगत के बाद भी फरेंदा के मतदाता प्रथम श्रेणी में जगह नहीं बना पाए।
विज्ञापन
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल सीमा से लगे नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत, ग्यारह बजे तक 24, एक बजे तक 41 और तीन बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं कई बूथों पर मतदान करने पहुंचे लोगों के वोटर लिस्ट से नाम ही गायब था। जिसके बाद वह लोग निराश होकर अपने घरों को लौट गये।
नगर के राजकीय कन्या इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 52 पर उस्माननगर निवासी परमजीत सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर के साथ मतदान करने पहुंचे लेकिन काफी देर खोजबीन के बाद उनका वोटर लिस्ट में नाम नही मिला। जिससे वह निराश होकर लौट गये। परमजीत सिंह का कहना था कि उनके पास वोटर व आधार कार्ड मौजूद है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। लेकिन उसके बावजूद वोटर लिस्ट में बीएलओ की लापरवाही से उनका नाम गायब है। फरेंदा व नौतनवां विधान सभा चुनाव के लिए क्षेत्र में एक सौ ग्यारह बूथ बनाए गए थे।
सुबह सात बजे ही तमाम लोग लाइन में लग गए। इन बूथों पर पांच बजे तक 59 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रत्येक बूथ पर यूपी पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी मुस्तैद रहे। धानी प्रतिनिधि के अनुसार, सुबह से मतदान में कोई तेजी नहीं थी। 11 बजे तक मतदान धीमी गति से चला लेकिन उसके बाद मतदान में तेजी आई। कई जगह पर बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर अपनी मौजूदगी दर्ज की।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, हर बूथ पर मतदाता उत्साह के साथ पहुंचे। लगभग साढ़े आठ बजे रजौडा कला में बूथ संख्या 96 पर कुल 1099 मतदाताओं में से 125 लोगों ने मतदान कर लिया था तो रजौड़ा खुर्द में बूथ संख्या 101 पर 119 तथा 106 पर 128 मत पड़ चुके थे। ग्राम सभा खैंचा में 10:15 बजे बूथ सख्या 119 पर 1110 मतदाताओं में से 225 मतदाताओं ने तो बूथ संख्या 120 पर 272 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर दिया था। रूद्रापुर ग्राम सभा में 1335 मतदाताओं में से 336 मतदाताओं ने 10:35 बजे तक मतदान कर दिया। वहीं पर पनियरा में कुल छ: बूथों पर दोपहर 2:15 बजे तक 6264 मतों में से 3390 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर दिया था।लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवां विधान सभा के लक्ष्मीपुर ब्लाक के कुल 152 बूथों पर मतदान सकुशल संपन्न हुआ। हालांकि कहीं-कहीं मतदाता सूची में नाम नहीं होने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। जिसके लिए लोग संबंधित बीएलओ को जिम्मेदार ठहराते दिखे। वहीं अधिकांश बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने मतदान में रुचि दिखाते हुए अपनी भागीदारी बढ़ाई। कई बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की लंबी लाइन लगी मिली। करमहवां खुर्द के बूथ 333 पर मतदान कर्मी राहत में दिखे। ललाइन पैसियां के बूथ संख्या 297 व 298 पर शाम तक भीड़ रही। लक्ष्मीपुर के एकमा बूथ 293 व 294 पर भी महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिली।