फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 student injured in storm

आंधी से विद्यालय का टीनशेड गिरा, छह छात्र घायल

Thu, 05 May 2016 12:49 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
नरायनपुर स्थित विद्या कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह आंधी से टीन शेड गिर गया। इसकी चपेट में आने से छह छात्र घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित कन्या विद्या इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह कक्षा 10 की क्लास चल रही थी। तेज आंधी आने  पर एंगल लगा टीन सेड उड़ कर नीचे गिर गया। इससे पास ही पढ़ रहे एलकेजी के छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


इससे दोनों कक्षा के छह विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों में एलकेजी में पढ़ने वाली राधिका, वैष्णवी सिंह, दसवीं की छात्रा भारती, सपना तिवारी, शिवम पांडेय और रंजना हैं। मौके पर पहुंची मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।  दो छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद अभिभावक भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रधानाचार्य रवीन्द्र पटेल ने बताया कि बच्चों को चोट लगी है। इलाज कराया जा रहा है।

अभिभावक व शिक्षक से कहा सुनी
बच्चों के घायल होने की सूचना पर पहुंचे एक अभिभावक का शिक्षक से कहा सुनी हो गई। अभिभावक का कहना था कि विद्यालय प्रशासन की ओर से फीस पूरी ले जाती है लेकिन व्यवस्था के नाम पर बच्चों को टीनशेड में पढ़ाया जाता है। इस पर शिक्षक ने प्राकृतिक हादसा होने की बात कर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed