फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 Medel found in reslling

छह मेडल जीत कुश्ती के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
6 Medel found in reslling
छह मेडल जीत कुश्ती खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

महराजगंज। आगरा में संपन्न विभिन्न आयु वर्ग की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत समेत छह पदक जीते हैं।
बालक-बालिकाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में जिले से कुल 25 पहलवानों ने हिस्सा लिया था। इनमें पनियरा की गुंजा यादव ने 43 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक व अन्नू पाल ने कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक वर्ग के 51 किलो भार वर्ग में राकेश यादव ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग के 65 किलो भार वर्ग में श्यामकरन यादव, बालिका वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में अंजू पाल तथा बालक वर्ग में अविनाश प्रसाद ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कुश्ती संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, राष्ट्रीय पहलवान शैलेष यादव, कोच रेनू पाल, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव कुलदीप त्रिपाठी, अभय यादव, सत्येंद्र कुमार, अनूप कुमार, अभिषेक मौर्य, नीतेश, नीरज पासवान, प्रदीप, धीरज, अमित यादव, संजय, रोमा, पूजा, अवंतिका, अजय यादव, अजीत आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed