{"_id":"6446d6296b7874815803af94","slug":"6-injured-in-tempo-accident-maharajganj-news-c-7-1-138446-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की चपेट से टेंपो सवार छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की चपेट से टेंपो सवार छह लोग घायल
Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली टोला डुमरी के पास कप्तानगंज से परतावल की तरफ आ रहा टेंपो पिकअप की चपेट आ गया। टेंपो में सवार आठ वर्षीय बालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में धर्मेन्द्र (48) रामकोला, फुलवासी (65) फरेन्दा, आयुष (8) बासपार बैजौली, सुमन (28) कसया, गुलाबी (35) कसया तथा स्मिता (19) कप्तानगंज, कुशीनगर शामिल हैं। चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज हो रहा है। संवाद
कार की चपेट से अधेड़ घायल
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर में बाइक सवार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज निवासी प्रेमपति (60) को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद