फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   59.55 % polling in mahrajganj

महराजगंज में पांच सीटों पर 59.55 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
59.55 % polling in mahrajganj
महराजगंज में पांच सीटों पर 59.55 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कुछ स्थानों पर वोटरों की नाराजगी के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी हुई, तो कहीं वोटर लिस्ट में नाम नहीं रहने से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की सख्ती के वजह से स्थिति सामान्य रही। सभी पांच विधानसभा क्षेत्र लगभग 59.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सदर विधानसभा में सर्वाधिक 60.67 प्रतिशत तथा नौतनवां विधानसभा में सबसे कम 50.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बूथों पर काफी उत्साह नजर आया। सदर के धनेवा-धनेई, करमहां, पड़री बुजुर्ग, बांसपार बेजौली, बागापार समेत अन्य बूथों पर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। नगरीय क्षेत्र के बूथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, पंचायत इंटर कालेज, सिसवा के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में सहभागी बने। वक्त बढ़ने के साथ ही जिले में मतदान का ग्राफ भी बढ़ने लगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले की सभी पांच सीटों पर कुल लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान की स्थिति
फरेंदा 58.13 प्रतिशत
नौतनवां 58.12 प्रतिशत
सिसव 60.35 प्रतिशत
सदर 60.67 प्रतिशत
पनियरा 60.52 प्रतिशत
विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान की स्थिति
फरेंदा 59.42 प्रतिशत
नौतनवा 61.41 प्रतिशत
सिसवा 65.21 प्रतिशत
सदर 63.68 प्रतिशत
पनियरा 61.06 प्रतिशत
कुल मतदान 62.21 प्रतिशत
------------------------------
लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान की स्थिति
फरेंदा 60.94 प्रतिशत
नौतनवा 61.82 प्रतिशत
सिसवा 67.84 प्रतिशत
सदर 66.06 प्रतिशत
पनियरा 63.36 प्रतिशत
कुल मतदान 64.08 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed