{"_id":"6a99dc45e595fa92c70646d7","slug":"55-sacks-of-urea-fertilizer-were-seized-during-a-raid-in-hardidali-village-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184455-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हरदीडाली गांव में छापा मारकर बरामद किया गया 55 बोरी यूरिया खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हरदीडाली गांव में छापा मारकर बरामद किया गया 55 बोरी यूरिया खाद
विज्ञापन
एसएसबी, पुलिस और सीमा शुल्क विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
खनुआ। सोनौली थानांतर्गत 66वीं वाहिनी एसएसबी, पुलिस और सीमा शुल्क विभाग नौतनवा की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह 55 बोरी अवैध यूरिया बरामद करके तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। ग्राम हरदीडाली स्थित नो-मैन्स लैंड सीमा के पास एक बगीचे में छापा मारकर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार सुबह 66वीं वाहिनी सीमा चौकी हरदीडाली के प्रभारी निरीक्षक अभिनेष कुमार अपने जवानों, खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल और सीमा शुल्क विभाग नौतनवा की टीम के साथ नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम हरदीडाली स्थित नो-मैन्स लैंड सीमा के पास एक बगीचे में छापेमारी की।
वहां अवैध रूप से नेपाल ले जाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई 55 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद की गई। तस्करों की योजना इस खाद को सीमा पार कराने की थी। सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि एसएसबी और कस्टम विभागीय कर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर हरदीडाली के मुरदहिया घाट स्थित सागौन के बगीचे के पास से लावारिस हालत में 55 बोरी यूरिया खाद बरामद करके अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।