फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   539 booths do not have electricity

539 बूथों पर बिजली की सुविधा नहीं

Tue, 12 Mar 2019 01:30 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
539 booths do not have electricity
539 बूथों पर बिजली की सुविधा नहीं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट में मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए अधिकारियों को मतदान से पहले जिले में बनाए गए सभी 2067 बूथों आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 25 फरवरी तक 2041 बूथों पर शौचालय की सुविधा थी। हालांकि पेयजल की सुविधा सभी बूथों पर उपलब्ध है। उन्होंने 539 बूथों पर अभी बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है। संबंधित अधिकारियों को संबंधित बूथों पर अविलंब बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है।इसके अलावा 19 बूथों पर रैंप की सुविधा नहीं है जबकि दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जरूरी है। जिन मतदान केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था नहीं है, वहां मतदान से पहले सभी बूथों पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप बनवाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया िक इसी प्रकार कुछ जगहों पर फर्नीचर का अभाव है। जहां फर्नीचर कम हैं, वहां तत्काल इसकी व्यवस्था को कहा गया है। सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय की सुविधा भी रहेगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष को प्रतीक्षालय के रूप में तब्दील कराने को कहा गया है। विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर प्रतीक्षालय की व्यवस्था की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed