{"_id":"5cc0b19fbdec2260241b08b8","slug":"51556132255-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिए लोकतंत्र के उत्सव में रंग भरने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिए लोकतंत्र के उत्सव में रंग भरने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाटक के जरिए लोकतंत्र के उत्सव में रंग भरने का प्रयास
छात्र-छात्राओं की बेहतर प्रस्तुती को डीएम ने सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कॉस्मोपोलिटन स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। गीत, संगीत और नृत्य के जरिए लोगों से मतदान की अपील करते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
बच्चों की टीम का नेतृत्व कर रही छात्रा प्रियंबदा व सुकन्या ने बताया कि हम सभी के लिए यह चुनाव सबसे बड़ा पर्व है। इसमें जन भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी छात्र छात्राएं प्रयास कर रहे हैं। उधर, बच्चों का नुक्कड़ नाटक देख डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने सराहना की। कहा कि इससे जनपद में चुनाव को के प्रति बेहतर माहौल बन रहा है। लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हो रही है। स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और कलाकारों के अलावा जिला प्रशासन भी लगातार लोगों को उनके वोट की ताकत का एहसास कराने में जुटा है। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। ऐसे में हम सभी देश में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने बहुमूल्य वोटों का जरूर प्रयोग करें। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य एसएन सिंह, शबाना, निशा, शाहिदा, सुमन, अर्चना, सुनीता, नीलम, दीप्ति, दिव्या, उमाशंकर, अजहर, राजू, कृष्ण मोहन, नसीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।