{"_id":"5b5f60524f1c1b75568b4754","slug":"51532977234-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल का निर्माण तथा भूमि की पैमाइश को लेकर डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल का निर्माण तथा भूमि की पैमाइश को लेकर डीएम को ज्ञापन
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल निर्माण के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा
फोटो
भगीरथपुर के पास बह गया पुल, भवानीपुर के परेशान हैं किसान
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। भाकियू फरेंदा ब्लॉक के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को डीएम से मिला। ज्ञापन देकर ग्राम भगीरथपुर के पास पुल का निर्माण तथा पनियरा ब्लॉक के ग्राम भवानीपुर में भूमि पैमाइश कराने की मांग की है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम भगीरथपुर और पोखरभिंडा के बीच स्थित नाला पर एक पुल का निर्माण कराया गया था। बीते वर्ष आई बाढ़ में टूट कर बह गया। यह मार्ग भगीरथपुर से पोखरभिंडा होते हुए करमहिया बाजार जाता है, मगर पुल न होने से कई गांव के लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुल निर्माण की मांग पहले भी की जा चुकी है, लेकिन इस पर आज तक अमल नहीं हुआ। वहीं पर एक अन्य ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर में विनोद कुमार गुप्त के भूमि का पैमाइश कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विनोद के खेत के उत्तर पूरब सड़क, उत्तर, पश्चिम व दक्षिण एक विद्यालय है। तीन तरफ से विद्यालय की भूमि होने की वजह से विद्यालय से जुड़े लोग उसके खेत में की गई बैगन की खेती को नष्ट कर दे रहे हैं। ऐसे में भूमि की पैैमाइश जरूरी है। इस दौरान रामहित यादव, वकील खां आदि मौजूद रहे।