फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   यूपी इनवेस्टर समिट का सीधा प्रसारण देखे उद्यमी

यूपी इनवेस्टर समिट का सीधा प्रसारण देखे उद्यमी

Sun, 29 Jul 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी इनवेस्टर समिट का सीधा प्रसारण देखे उद्यमी
यूपी इन्वेस्टर समिट का उद्यमियों ने देखा सीधा प्रसारण
विज्ञापन

फोटो:-

विधायक बोले-बदल रहा प्रदेश का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लखनऊ में चल रहे यूपी इन्वेस्टर समिट के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिले में तमाम उद्यमी एवं कारोबारी सीधा प्रसारण देखने पहुंचे। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है। 15 वर्षों तक प्रदेश में अराजकता का वातावरण था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बदल रहा है। कानून-व्यवस्था भी पटरी पर है। प्रदेश का वातावरण उद्योग के लिए उपयुक्त बन गया है। आज देश-विदेश के उद्यमियों को उत्तर प्रदेश रास आने लगा है। यही कारण है कि लखनऊ में बड़े-बड़े उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने का विश्वास दिलाया है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। बेरोजगारी दूर करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। यह समिट प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इस दौरान पीओ डूडा सतेंद्र तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, प्रह्लाद सिंह, प्रताप नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed