फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बैलेट बाक्स के साथ बूथ पर पहुंचे मतदान कर्मी, सात नगर निकायों में मतदान आज

बैलेट बाक्स के साथ बूथ पर पहुंचे मतदान कर्मी, सात नगर निकायों में मतदान आज

Tue, 28 Nov 2017 05:54 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
बैलेट बाक्स के साथ बूथ पर पहुंचे मतदान कर्मी, सात नगर निकायों में मतदान आज
महराजगंज। जिले के सात निकायों में अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए मतदान 29 नवंबर को होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बैलेट पेपर व बॉक्स के साथ ड्यूटी वाले बूथों पर पहुंच गईं। उधर, प्रशासन की तरफ से भी मतदान की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले के सात नगर निकायों में दो नगर पालिका परिषद व पांच नगर पंचायत हैं। इन सभी निकायों में अध्यक्ष एवं सदस्य के चुनाव लिए कुल 698 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 58 और सदस्य के लिए 640 दावेदार शामिल हैं। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल एक लाख 13 हजार 262 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए सभी सात निकायों में 141 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पांच निकायों की पोलिंग पार्टियां संबंधिततहसील मुख्यालयों से मंगलवार को ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना हो गईं। नगर पालिका परिषद महराजगंज तथा नगर पंचायत घुघली के लिए पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय से रवाना की गईं। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टी की रवानगी के दौरान पहुंचकर व्यवस्था का जायजा जिला। उन्होंने सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। प्रेक्षक चंद्रपाल सिंह ने पूरी व्यवस्था के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। डीडीओ राधेश्याम, एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सोनौली तथा नगर पालिका परिषद नौतनवां की पोलिंग पार्टियों को नौतनवां तहसील, नगर पंचायत सिसवा व निचलौल की पोलिंग पार्टियां निचलौल तहसील रवाना हुईं जबकि नगर पंचायत आनंद नगर की पोलिंग पार्टियां फरेंदा तहसील से रवाना की गईं।
इससे पहले पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों ने संबंधित तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर मतपेटिका और अन्य मतदान सामग्री ली। इसके बाद सामानों का मिलान कर तैनाती वाले बूथों की तरफ रवाना हुए। शाम तक पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों पर पहुंच गईं। उधर, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची कि नहीं, इसकी लगातार जानकारी लेने में जुटे रहे।

जिले के सात नगर निकायों में 141 बूथों पर मतदान बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा। नगर पालिका महराजगंज में 32, नगर पालिका नौतनवां में 31, नगर पंचायत सिसवा में 22, नगर पंचायत निचलौल में 19, नगर पंचायत फरेंदा में 12, नगर पंचायत घुघली में 11 और नगर पंचायत सोनौली के 14 बूथों पर अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed