फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   51 tourist go in lockdown

बॉर्डर सील के दौरान 51 विदेशी पर्यटक हुए सरहद पार

Sat, 06 Feb 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
51 tourist go in lockdown
बॉर्डर सील के दौरान 51 विदेशी पर्यटक हुए सरहद पार
विज्ञापन

- गृहमंत्रालय की सहमति के बाद मिली थी सरहद पार करने की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा (नेपाल)। कोविड-19 के मद्देनजर 23 मार्च 2020 को भारत-नेपाल की सरहद से लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। इसी बीच दोनों देशों में लॉकडाउन का सिलसिला भी शुरू हो गया। सरहद पर रोक के दौरान भी 51 विदेशी लोगों को सरहद पार कराया गया।
नेपाल बेलहिया के आव्रजन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक 23 मार्च के बाद अप्रैल माह में किसी भी विदेशी को सरहद से जाने की अनुमति नहीं दी गई। मई माह में दो चीनी नागरिकों को नेपाल से भारत जाने दिया गया था। जून माह में चार विदेशी नागरिक जो कि यूएस, मॉरिशस, फिलिस्तीन व ईरान के रहने वाले थे उन्हें भारत जाने दिया गया। जबकि जून माह में ही एक अन्य विदेशी को भारत से नेपाल जाने की अनुमति दी गई। जुलाई में किसी विदेशी का आवागमन नहीं हुआ। अगस्त माह में चार विदेशी नेपाल से भारत आए व एक विदेशी भारत से नेपाल गया। सितंबर माह में आठ विदेशी भारत आए। अक्तूबर माह में पांच विदेशी नेपाल से भारत व चार विदेशी भारत से नेपाल आये। नंबर माह में छह विदेशी भारत आए व चार विदेशी नागरिकों को नेपाल प्रवेश की अनुमति दी गई। जबकि दिसंबर माह में 12 पासपोर्ट धारकों को नेपाल से भारत आने दिया गया। जिसमें पांच वियतनाम के नागरिक भी शामिल थे। नेपाल बेलहिया आव्रजन अधिकारी गिरीराज खनाल का कहना है दोनों देशों के गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद कुल 51 पासपोर्ट धारक विदेशी नागरिकों को सरहद पार करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

जनवरी, फरवरी व 23 मार्च तक हुआ था हजारों विदेशियों का आवागमन
बेलहिया आव्रजन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2020 में 11759 विदेशी नेपाल गए व 10888 विदेशी नेपाल से भारत आए थे। फरवरी माह में 23179 भारत से नेपाल आए व 21066 विदेशी नेपाल से भारत गए। 23 मार्च तक 8419 विदेशी नेपाल आए व 8074 विदेशी भारत गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed