फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5000 rupees Chalan will be in action from June

हाई स्क्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में नहीं वाहन स्वामियों की रूचि नहीं

Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
5000 rupees Chalan will be in action from June
वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो जून से कटेगा पांच हजार का चालान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के अधिकतर वाहन स्वामी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि मई माह के बाद जिस वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा होगा, उसका पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। जिले में स्थिति यह है कि एक माह में ढाई लाख से अधिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 से नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगकर मिल रहा है, लेकिन इससे पहले के वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए अंतिम तारीख 31 मई है। इसके बाद जिस भी वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा होगा उसका पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। लेकिन जिले में हालत यह है कि 3.66 लाख पंजीकृत वाहनों में से अब तक 1,19,439 वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाया है। तकरीबन ढाई लाख वाहनों पर एक महीने में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाना है। यह काम कैसे होगा यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

जिले में 2020 से पहले के पंजीकृत वाहन
बस 161
ट्रक 331
कार 10,529
पिकअप 2023
मिनी ट्रक 25
मध्यम यात्री वाहन 43
हल्के यात्री वाहन 366
दोपहिया वाहन 1,03,689
तीन पहिया वाहन 1,977
अन्य वाहन 112
---
जिन वाहन स्वामियों ने अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है, वह जल्दी लगवा लें। जांच के दौरान नंबर प्लेट नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरसी भारतीय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed