फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   50 houses missed during census; demand made to DM for a fresh survey.

Maharajganj News: जनगणना में 50 मकान छूटे, डीएम से फिर से सर्वे की मांग

Sat, 18 Jul 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
50 houses missed during census; demand made to DM for a fresh survey.
भिटौली। नगर पंचायत घुघली की वार्ड संख्या-3 केशव नगर के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मकान सर्वे में हुई कथित लापरवाही की शिकायत की है। उनका आरोप है कि मकान एवं जनसंख्या गणना के दौरान जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण वार्ड के करीब 50 मकानों का सर्वे नहीं हो सका है, जबकि सर्वे कार्य समाप्त कर रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वे से वंचित रह जाने के कारण संबंधित परिवार भविष्य में मिलने वाली सरकारी योजनाओं और अभिलेखों में परेशानी का सामना कर सकते हैं। इसलिए छूटे हुए सभी मकानों का फिर से सर्वे कराकर गणना पूरी कराई जाए। ज्ञापन देने के समय गणेश वर्मा, लालजी, महेश, मृत्युंजय तिवारी, विजय कुमार गर्ग, उमेश कुमार सुल्तानिया, अजीत गर्ग, विनोद जायसवाल, गंगा विश्वकर्मा, बैजनाथ जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed