फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   50 Aasha, ANM honored

50 बहुएं और आशा एएनएम हुईं सम्मानित

Fri, 29 Jun 2018 12:15 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 29 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
50 Aasha, ANM honored
50 बहुएं और आशा एएनएम हुईं सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
मिठौरा (ब्यूरो)। क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के टोला शीतलापुर स्थित एएनएम सेंटर पर बृहस्पतिवार को सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी निरीक्षक डॉ. श्याम बाबू ने कहा कि सास-बहू सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य परिवार नियोजन ही है। शादी के बाद पहले और दूसरे बच्चे के बीच में तीन साल का अंतर होना चाहिए। छोटा परिवार सुख का आधार होता है। 
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग की ओर से गांव-गांव में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से सास एवं बहू को एक साथ, एक मंच पर लाकर परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया गया। फॉर्मासिस्ट विजय सिंह ने कहा जनसंख्या नियंत्रण पखवारे के तहत  सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 50 सास-बहुओं की जोड़ी के साथ आशा, एएनएम को भी थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच देकर सम्मानित किया गया। बिंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। दस जोड़ी सास बहुओं ने बिंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बहुओं ने सास का बेहतर तरीके से शृंगार किया। जिसमें पूनम देवी प्रथम, सकीना द्वितीय एवं प्रियंका देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने सर्वश्रेष्ठ शृंगार करने पर सास-बहू की तीन जोड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राममिलन, सोनू जायसवाल, गोरख यादव, प्रीति सिंह, यशोदा, सुशीला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed