{"_id":"60071a9c8ebc3e340356053f","slug":"5-injured-in-accident-maharajganj-news-gkp381569013","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रॉली में टकराई बोलेरो, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रॉली में टकराई बोलेरो, पांच घायल
विज्ञापन

बंदी ढाले के पास पंक्चर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच में खड़ी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार। थाना क्षेत्र के सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात ग्राम सभा बंदी ढाले के पास रास्ते में खड़ी एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो कोहरे के कारण टकरा गई। जीप में चालक सहित सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया और बाकी चार घायलों का इलाज कर उन्हें उनके घर भेज दिया।
कोठीभार थानाक्षेत्र के सिसवा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा बीजापार पांडेय टोला निवासी अकलू चौधरी (30), अंजनी चौधरी (36), निशा (28), नेहा (18) और सविता पांडेय (26) सोमवार को बोलेरो से तरकुलहा मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे। शाम को लौटते समय रात हो गई। बोलेरो जैसे ही घुघली से आगे बढ़कर बंदी ढाले के पास पहुंची तो सड़क के बीच मेड्ड ही खड़ी एक गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए। इसके बाद जीप में सवार अकलू चौधरी ने अपने मोबाइल से फोन कर 108 एंबुलेंस को बुलाया और सभी घायलों के साथ सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दुर्घटना में निशा चौधरी (30) का हाथ टूट जाने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया और शेष घायलों का इलाज कर घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धनवीर सिंह ने बताया कि टायर पंक्चर हो जाने के कारण गन्ना लदी हुई ट्रॉली बीच सड़क में खड़ी थी। कोहरा अधिक होने के कारण बोलेरो की टक्कर हो गई।