फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5.72 crore money received, road construction will speed up

5.72 करोड़ की धनराशि मिली, सड़क निर्माण में आएगी तेजी

Sat, 13 Aug 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
5.72 crore money received, road construction will speed up
5.72 करोड़ की धनराशि मिली, सड़क निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन

महराजगंज। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से राज्य सड़क निधि में चयनित छह सड़कों की दशा को सुधारने का कार्य किया जाएगा। सड़कों के लिए प्राप्त हुए 5.72 करोड़ रुपये से जहां उनके निर्माण में तेजी आएगी, वहीं लगभग 18 किलोमीटर सड़क के बन जाने से लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी को फायदा होगा।

लोक निर्माण विभाग की ओर से विधानसभा चुनाव के पूर्व सड़कों को स्वीकृति देते हुए उसमें 10 से 20 प्रतिशत की धनराशि जारी की गई थी। उपलब्ध धनराशि के मुताबिक कार्य कराया गया तथा दूसरे किस्त का इंतजार किया जाने लगा। अब जाकर शासन ने राज्य सड़क निधि के तहत चयनित छह सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए 5.72 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

धनराशि प्राप्त हो जाने से अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी तथा सड़क के बन जाने से सड़क के आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों को सहूलियत मिलेगी।
शासन से धनराशि प्राप्त होने पर अब सड़क निर्माण कार्य को रफ्तार मिल सकेगा। सड़क के बन जाने से आमजन को सहूलियत मिलेगी।
- सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड
इन सड़कों की सुधरेगी दशा
- बौलिया बाबू से रघुनाथपुर की तीन किलोमीटर सड़क
- केवलापुर से झुनुवा की 2.90 किलोमीटर सड़क
- बागापार से बेलहिया टोले की लगभग 800 मीटर सड़क
- धरमौली नहर पटरी से नेबुईंया की लगभग तीन किलोमीटर सड़क
- सीएसटीएन के किलोमीटर 10 से बेलवा तिवारी मिश्रा टोला की लगभग चार किलोमीटर सड़क
- बड़हरा-दुबौली से पकड़ी खुटहां मार्ग तक लगभग चार किलोमीटर सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed