{"_id":"5f8f1f708ebc3e9c03340b86","slug":"49-metric-ton-paddy-bought-maharajganj-news-gkp3702114147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर 49 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर 49 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई
विज्ञापन

जिले में धान क्रय के लिए बने हैं कुल 147 केंद्र
21,000 मीट्रिक टन धान खरीद का निर्धारित है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों के धान की फसल के तैयार न होने के कारण अभी जिले में धान क्रय की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। अभी तक जिले में बने 147 केंद्रों में से महज पांच केंद्र पर ही खरीद प्रारंभ हो सकी है। सभी पांच केंद्रों को मिलाकर कुल 49.18 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
जिले में धान क्रय के लिए प्रशासन द्वारा कुल 147 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार समय से पहले 15 अप्रैल से ही खरीद प्रारंभ किए जाने से अभी काफी कम मात्रा में ही किसान अपनी उपज को बेचने केंद्रों पर आ रहे हैं। छह दिनों में छह किसानों से महज 49.18 मीट्रिक टन की खरीद हो सकी है। विभाग के पास बोरे व धन की उपलब्धता है मगर किसानों की फसल अभी पूरी तरह तैयार न होने की वजह से बाधा आ रही है। अभी तक खाद्य विभाग के दो केंद्रों पर दो किसानों से 11 मीट्रिक टन, पीसीएफ के एक केंद्र पर एक किसान से 17.60 मीट्रिक टन तथा पीसीयू के दो केंद्रों पर तीन किसानों से 14.46 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर उपज के खरीद की तैयारी पूरी है। फसल पूरी तरह तैयार न होने से अभी कम खरीद हुई है। संभावना है कि पहली नवंबर के बाद खरीद में तेजी आएगी।