फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   48 children suffering from diarrhea admitted to infectious disease ward

Maharajganj News: डायरिया से पीड़ित 48 बच्चे संक्रामक रोग वार्ड में भर्ती

Wed, 24 Apr 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
48 children suffering from diarrhea admitted to infectious disease ward
जिला अस्पताल के जेई एईएस वार्ड में भर्ती बच्चे।संवाद

विज्ञापन
-अधिकांश बच्चे फास्ट फूड, खुले में बिकने वाले शीतल पेय पदार्थ और शादियों में खाना खाने के बाद पड़े बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में डायररिया से पीड़ित 48 बच्चे भर्ती हैं। दो बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। गर्मी का प्रभाव बढ़ने से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ओपीडी में भी मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों की टीम मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने में जुटी है।
गर्मी बढ़ने के साथ उप जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को बाल रोग चिकित्सा की ओपीडी में भीड़ लगी रही। उल्टी, दस्त, पेट में मरोड़ और बुखार की समस्या थी। जांच में बच्चे डायरिया से पीड़ित पाए गए। जरूरत के अनुसार दवा देकर घर भेज दिया गया। गंभीर बच्चों को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चे फास्ट फूड, खुले में बिकने वाले शीतल पेय पदार्थ और शादियों में खाना खाने के बाद बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि खानपान में लापरवाही से समस्या बढ़ रही है। गर्मी का बच्चों के सेहत पर खराब असर हो रहा है। ओपीडी में डायरिया से पीड़ित से अधिक बच्चे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय, खाना खाने से पहले हाथों को धो लें। ताजा बना खाना खाएं, बासी भोजन करने से बचें। उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं। कटे हुए फलों का सेवन न करें। तली-भुनी चीजें ज्यादा न खाएं। इन उपायों को अपनाकर बचाव किया जा सकता है। उधर, वार्ड में बेड पर मानक से अधिक मरीज भर्ती हैं। 31 बेड पर 50 बच्चे भर्ती हैं, इसमें 48 डायरिया से पीड़ित हैं। बच्चों का इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि इन दिनों में गर्मी के वजह से डायरिया, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों की टीम इलाज करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed