{"_id":"614229f18ebc3ebd87701440","slug":"4554-people-vaccinated-maharajganj-news-gkp4093288178","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण
विज्ञापन
जिले में 4554 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में बुधवार को 4554 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में सुबह 7 बजे से ही लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। वैक्सीन कम होने के कारण लोगों को टीका लगवाने में परेशानी हुई। भीड़ ज्यादा होने के कारण तमाम लोग बगैर टीका लगवाए वापस चले गए।
फरेंदा, पनियरा, मिठौरा, घुघली, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर टीका कम रहने के कारण अधिक लोगों को टीका नहीं लगा सका। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रों पर टीका लगवाने के बेहतर व्यवस्था है। जिले में टीके की उपलब्धता के आधार में केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। जल्दी ही जिले को पर्याप्त टीका मिल जाएगा।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय डोज मिलाकर कुल 500 डोज लगाया गया। कुछ लोग बिना रजिस्ट्रेशन किए ही वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाने के लिए पहुंच गए थे, जिन्हें प्रक्रिया बताकर बुकिंग के बाद ही आने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी आ रही है। बुधवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12432 केस सामने आ चुका है जिसमें सक्रिय केस 3 है। मरने वालों की संख्या 140 है। स्वस्थ होने वालो की संख्या 12288 है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि 1345 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।