{"_id":"5c5dcc65bdec22499d27218d","slug":"41549651045-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियाें ने किया प्रदर्शन
शाह-योगी वापस जाओ के नारे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सक्सेना चौक पर शुक्रवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके जिला जेल ग्राउंड में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में आए अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का विरोध किया। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाह-योगी वापस जाओ के नारे लगाए। कांग्रेसी जिले में बढ़ रही बेरोजगारी और बंद हुई गड़ौरा चीनी मिल के मुद्दे पर आक्रोशित थे। कांग्रेस नेताओं ने आवारा पशुओं से खराब हो रही फसल के बदले मुआवजा देने की भी मांग की। प्रदेश महासचिव ने कहा कि इस सरकार ने आज तक अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस की ओर से शाह और योगी के जिले में आगमन के विरोध पोस्टर लगाए गए थे। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञानेंदु पटेल, शिवशंकर वर्मा, विनोद तिवारी, विजय अंगारा, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।