फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सीएमओ कार्यालय पर गरजे स्वास्थ्य कर्मी

सीएमओ कार्यालय पर गरजे स्वास्थ्य कर्मी

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर गरजे स्वास्थ्य कर्मी
सीएमओ कार्यालय पर गरजे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के कारण जरूरी सेवाएं प्रभावित
समान कार्य के बदले समान वेतन की कर रहे हैं मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई का कार्य बहिष्कार और धरना तीसरे दिन बुधवार को भी सीएमओ कार्यालय में जारी रहा। उधर, कार्य बहिष्कार के साथ ही धरना जारी रहने से जरूरी स्वस्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। इस बीच बुधवार को आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सदर विधायक को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि समान कार्य समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार की तरफ से उनकी मांगों के प्रति अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने समान कार्य समान वेतन की व्यवस्था लागू करने, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति के अधीन करने व उनका स्थायी समायोजन करने की मांग की। इसके अलावा नए पद सृजित कर विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को नियमित करने, सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिए जाने आदि की मांग भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह लंबे समय से मानदेय देने की मांग की कर रही हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह मानदेय दिए जाने की मांग की। उधर, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार व धरने के कारण जिला अस्पताल के अलावा विभिन्न सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इलाज व अन्य कार्यों के लिए अस्पतालों में पहुंचने वालों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस मौके पर डॉ. हरिकेश चौधरी, रिपुंजय कुमार पांडेय, डॉ. प्रज्ञानंद सागर, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, शकुंतला कश्यप, हरिकेश बहादुर यादव, फिरोज आलम, साक्षीपाल, सूर्य प्रताप सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राकेश मणि, शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मतउल्ला, हरिशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed