{"_id":"5be87956bdec2253c95875f4","slug":"41541962070-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में दिखा घड़ियाल ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में दिखा घड़ियाल ग्रामीणों में दहशत
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर किनारे दिखा घड़ियाल
निचलौल। क्षेत्र के गांव बढ़या के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में रविवार करीब एक बजे ग्रामीणों को चार फीट लंबा एक घड़ियाल दिखाई दिया। घड़ियाल को देख ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घड़ियाल को पकड़कर नारायणी नदी के ठोकर नंबर एक के पास छोड़ दिया।
स्थानीय नागरिक प्रदीप राजभर, जगरनाथ पटेल, विवेक गुप्ता, रामजी आदि ने बताया कि रविवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास घड़ियाल दिखा। घड़ियाल देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी प्रमोद मिश्रा, रमेश, विजय सिंह ने स्थानीय लोगों की सहायता से किसी तरह घड़ियाल को रस्सियों से बांधा। फिर उसे नारायणी नदी में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक चंद्रा ने बताया कि घड़ियाल को वन कर्मियों ने पकड़ कर नारायणी नदी के ठोकर नंबर एक के पास छोड़ दिया है।