{"_id":"5b80520342c7924667530fe7","slug":"41535136259-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पंचायत
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान व बीडीसी के लिए मतदान आज
मतदान की तैयारियां पूरी, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा/निचलौल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपचुनाव का मतदान आज होगा। निचलौल में एक ग्राम प्रधान व एक बीडीसी तथा फरेंदा के गनेशपुर में बीडीसी के लिए मतदान होगा। उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि गनेशपुर में कुल 1766 मतदाता हैं। इसके लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। बूथ संख्या 19 में 544 मतदाता, बूथ संख्या 20 में 722 मतदाता व बूथ संख्या 21 में 500 मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। बेलीसी देवी, इसरावती देवी व सुभागी देवी चुनावी किस्मत अजमा रही हैं। प्राथमिक विद्यालय में मतदान स्थल बनाया गया है। पीठासीन व मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। निचलौल के आरओ मनोज शुक्ला ने बताया कि विशुनपुरा में ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशी परसन प्रसाद व रामानंद मैदान में हैं। डिगही में एक बीडीसी के लिए हो रहे चुनाव में तीन प्रत्याशी हरेंद्र गुप्ता, रामनिवास व श्रवण गौड़ मैदान में है। शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। नौतनवां में ग्राम पंचायत बगहा में ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में है। आरओ संतोष शुक्ला ने बताया कि ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए दो पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है।