फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   घायल तेंदुए को बचाने में कामयाब हुआ महकमा

घायल तेंदुए को बचाने में कामयाब हुआ महकमा

Fri, 13 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
घायल तेंदुए को बचाने में कामयाब हुआ महकमा
The

विज्ञापन

महराजगंज। बेहद साहस व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वन विभाग घायल तेंदुए को बचाने में कामयाब रहा। तेंदुए को बचाने में वनकर्मियों के साथ प्रभागीय वनाधिकारी की धर्मपत्नी वैशाली एवं पशु चिकित्सकों ने भी पूरी हिस्सेदारी व जिम्मेदारी निभाई। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने भी अच्छी तरह से अपना कर्तव्य निभाया।

रविवार को सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के दक्षिणी चौक के नाथ नगर बीट के पोटहा नाले में पानी के अंदर तेंदुए के अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना मिली तो प्रभागीय वनाधिकारी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी को हर हाल में तेंदुए को बचाने का निर्देश दिया। हिदायत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय वनाधिकारी डीएस तिवारी सहयोगी वनकर्मियों के साथ काम में जुट गए। उन्होंने बताया कि वनरक्षक श्यामधर पांडेय व माली जयगोविंद तत्काल मौके पर पहुंच गए। तेंदु़ए को पानी से निकालने से पहले उसकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। पानी से निकालने के बाद तेंदुआ बार-बार गिर रहा था। मतलब पूरी तरह से अचेत था। वहां डर के मारे वनटांगिया भी सहयोग के लिए आगे नहीं आए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसके बाद माली जयगोंविद व वनरक्षक श्यामधर पांडेय ने जान जोखिम में डालकर तेदुआ के पीछे और आगे के पैरों को बांध दिया। एहतियात के तौर पर तेदुए के मुंह को भी गमछे से बांध दिया गया। वनरक्षक बाइक चला रहे थे जबकि माली तेंदुए को बाइक पर लाद कर स्वयं पीछे बैठ गया। तेदुए का मुंह जिस गमछे से बांधा था उसे माली पकड़े हुए था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed