फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जुलूस निकालकर विरोध जताएंगे आंगनबाडी वर्कर

जुलूस निकालकर विरोध जताएंगे आंगनबाडी वर्कर

Wed, 11 Oct 2017 05:43 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालकर विरोध जताएंगे आंगनबाडी वर्कर
महराजगंज। आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी वर्करों ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस बीच यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों की मांग को जायज ठहराते हुए आंदोलन में साथ देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि बृहस्पतिवार को सभी वर्कर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सभी वर्कर जिला अस्पताल से होते हुए फिर कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचेंगे। यहां सभा की जाएगी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं से आह्वान किया कि जुलूस में शामिल हों।
विज्ञापन

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि आंदोलन शुरू हुए 25 दिन हो गए लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। इससे लगता है कि सरकार को आंगनबाड़ी वर्करों के हितों को लेकर कोई चिंता नहीं है। कम मानदेय में परिवार का खर्च चला पाना मुश्किल है। सरकार को इस मसले पर ध्यान देना चाहिए। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर सजग रहते हैं लेकिन सुविधा कुछ भी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजदुलारी, सावित्री, मंजू, उपासना, अमीरुन्निशा, माध्वी, संगीता, पुष्पा, नजमा, राजमति देवी, सोनमति, शकुंतला के अलावा तमाम आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed