{"_id":"59da15604f1c1b60678b4aa4","slug":"41507464544-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं बढ़ा तो रसोइया संघ ने दी आन्दोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं बढ़ा तो रसोइया संघ ने दी आन्दोलन की चेतावनी
Updated Sun, 08 Oct 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की जिला कमेटी के पदाधिकारियों की रविवार को जिला मुख्यालय पर डीएम दफ्तर के सामने बैठक हुई। इसमें सरकार से रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। बैठक में रसोइयों की समस्याओं व अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मानदेय में वृद्धि न होने पर रसोइया महासंघ आंदोलन करेगा।
बैठक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की गई थी लेकिन इस बारे में शासनादेश आज तक जारी नहीं किया गया। प्रदेश सरकार के इस रवैए से रसोइयों में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा कि रसोइया विद्यालयों में बच्चों को भोजन बनाकर खिलाती हैं लेकिन सरकार रसोइयों की समस्याओं की तरफ से ध्यान नहीं दे रही है। सरकार मानदेय बढ़ाने की घोषणा करने के बाद चुप बैठ गई। उन्होंने चेतावनी दी रसोइयों के मानदेय में अविलंब वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान दया शंकर, सुरेश विश्वकर्मा, फेरई गौतम, संतोष, कैलाश, कमलावती, रीता देवी, शकुंतला, उषा, विमलावती सहित तमाम रसोइया मौजूद रहे।