{"_id":"59d8c0214f1c1b98678b4827","slug":"41507377185-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटक से काठमांडू निकली साईकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटक से काठमांडू निकली साईकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत
Updated Sat, 07 Oct 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कटक से काठमांडू तक मित्रता व शांति का संदेश देने के लिए उड़ीसा कैडर के आईपीएस संजीव कुमार पांडा के नेतृत्व में साइकिल रैली लेकर निकले भुवनेश्वर साइकीलिंग एंड एडवेंचर क्लब के नौ सदस्यों का शनिवार को एसएसबी की पहली बटालियन हेडक्वॉर्टर छपवां में जोरदार स्वागत किया गया।
एसएसबी हेडक्वॉर्टर में आयोजित कार्यक्रम में रैली का नेतृत्व कर रहे आईपीएस संजीव ने कहा कि बीते पांच साल से उनके क्लब के सदस्य देश में अलग-अलग हिस्सों एवं विदेशों में भी साइकीलिंग के जरिए स्वस्थ्य रहने एवं दोस्ती और शांति का संदेश देते आए हैं। कटक से काठमांडू तक 1450 किलोमीटर की यात्रा बारह दिन में पूरी होगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच मित्रता को बढ़ाना और शांति का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन वाहनों के धुएं से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से पानी की बोतलें खरीदकर इस्तेमाल की जा रही हैं और लोग पानी पीने के बाद बोतलें फेंक देते हैं, आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकता ही। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने अटूट रिश्ते रहे हैं। उड़ीसा के जगन्नाथपुरी मंदिर में नेपाल से पूजा के लिये कस्तुरी भेजी जाती है। ऐसे गहरे संबंध को यह साइकिल यात्रा और भी मजबूती प्रदान करेगी।
एसएसबी कमांडेंट शिवदयाल ने सभी सदस्यों का स्वागत कर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी इस रैली से सभी को प्रेरणा मिलेगी। आने वाले समय में इस तरह की रैली महराजगंज में स्थित एसएसबी की पहली बटालियन द्वारा भी शुरू की जाएगी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद साइकिल रैली नेपाल की तरफ रवाना हो गई। जो मंगलवार को काठमांडू पहुंचेगी। कार्यक्रम का संचालन उप क्षेत्र संगठक प्रताप सिंह यादव ने किया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा, असिस्टेंट कमांडेंट संजीव कुमार सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे।