फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड के नागरिकों ने किया प्रदर्शन

सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड के नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Sep 2017 05:47 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड के नागरिकों ने किया प्रदर्शन
नौतनवां (महराजगंज)। नगर के अंबेडकरनगर वार्ड के गौरिया टोला में बीते कुछ दिनों से फैली उल्टी-दस्त के प्रकोप से हुई चार लोगों की मौत के बाद वार्ड के लोग डरे हुए हैं। सोमवार को मुहल्ले में एक युवक की उल्टी-दस्त से तबियत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजना पड़ा। वहीं वार्ड के नागरिकों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के परसोहिया मुहल्ले में सोमवार की सुबह वार्ड के निवासी विनोद के घर आए गंगवलिया निवासी झगरू की उल्टी दस्त के कारण तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे मुहल्ले के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। महज कुछ देर बाद उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहीं लगातार फैल रही इस बीमारी को देखते हुए वार्ड के नागरिकों ने नगर पालिका की साफ-सफाई की बदतर व्यवस्था को देखते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वार्ड के लोगों का कहना था कि महीनों से नालियां जाम पड़ी हैं। वार्ड में कई जगहों पर कूड़ों के ढ़ेर की वजह नाली ठप हो गई है। घरों का कूड़ा जगह-जगह जमा पड़ा है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर जल्द ही वार्ड के नालियों की सफाई और जमा कूड़ों को नहीं हटाया गया, तो वह लोग नगर पालिका कार्यालय पर धरना देकर अधिकारियों का घेराव करेंगें। इस मौके पर अजय, जितेन्द्र, हरिकेश यादव, दीपक, आरती देवी, मंजू देवी, जगदीश, राजेन्द्र यादव, सुनीता देवी, कैलाशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
अस्पताल में भर्ती हुए उल्टी-दस्त के आधा दर्जन मरीज
नौतनवां। अंबेडकरनगर वार्ड के गौरिया टोला में उल्टी-दस्त का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात से लेकर सोमवार की सुबह तक आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए, जिसमें से ज्यादातर बच्चे हैं। वहीं पीएचसी पर उल्टी-दस्त की बीमारी से पीड़ित गौरिया टोले की खुशनुमा (10), खुशबू (12), मैरून्निशा, (25), सबीना (16), आशिया (17), सकीना (15) को भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल के डाक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि सभी भर्ती मरीजों की हालत अब सामान्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। प्राईवेट अस्पतालों में ईलाज करा रहे मरीजों से सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
गौरिया टोले पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
नौतनवां। उल्टी-दस्त के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को नगर के अंबेडकरनगर के गौरिया टोले पर पहुंची और कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं एवं क्लोरिन की गोली, ओआरएस के पैकेट व ब्लिचिंग पाउडर वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य डा. पीए लारी, डा. एमपी सोनकर, डा. संदीप कुमार सिंह, डा. जेपी चौधरी, डा. जितेन्द्र, फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र शाही, बीएचडब्लू अभय चौधरी ने महिलाओं, बच्चों एवं पुरूषों सहित कुल एक सौ छह मरीजों की जांच की। जिसमें से ज्यादातर दस्त, उल्टी, बुखार एवं पेट दर्द के मरीज पाये गये। कैंप में मौजूद डा. एमपी सोनकर ने लोगों को सलाह दी कि अपने आसपास साफ सफाई पर खास ध्यान दें। क्लोरिन की गोली को बीस लीटर पानी में डालकर एक घंटे बाद सेवन करें। उल्टी-दस्त आने पर फौरन ओआरएस का घोल बनाकर पिएं और फौरन सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। इस दौरान नगर पालिका के ईओ बीरेन्द्र कुमार राव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed