फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
फरेंदा। वित्त विहीन प्रबंधक संघ महराजगंज के लोगों की बैठक फरेंदा में हुई। इसमें बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद करने के आदेश पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष रामराज चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कम शुल्क लेकर अच्छी शिक्षा दी जा रही है। जो सरकार के निगाह में गलत कार्य है। प्रशासन आए दिन विद्यालय को नोटिस देकर विद्यालय को बंद करने की कोशिश की जा रही है। प्रबंधक इसका विरोध करते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अनंत गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार विद्यालय को बंद कराने की नोटिस वापस नही लेती तो सभी प्रबंधकगण मजबूर होकर विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदीप जायसवाल ने कहा सरकार के निगाह में विद्यालय का संचालन कानूनन जुर्म है। प्रबंधक कम शुल्क लेकर स्कूल का संचालन कर रहे है तो क्या गलत कर रहे है। बच्चो को अच्छी शिक्षा देना हम लोगों का कर्तव्य है। बैठक में राकेश शर्मा, चंद्रप्रकाश यादव, लाल बहादुर, चंद्रभान, मनोज, नायब प्रसाद, जितेंद्र, रवि श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्या, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed