{"_id":"595fd8c94f1c1bfc1d8b469c","slug":"41499453641-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी कार्यकर्ता 9 अगस्त को करेंगे रक्दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी कार्यकर्ता 9 अगस्त को करेंगे रक्दान
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शुक्रवार को भाजपा की पं दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह संचालन समिति की बैठक में विधान सभावार रक्त परीक्षण की तिथि तय की गई। अध्यक्षता करते भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नौ अगस्त को रक्तदान करेंगे। रक्तदान परीक्षण कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद जायसवाल ने बताया कि जिले में सभी विधान सभा क्षेत्र के लिए तिथि घोषित हुई है। सदर विधान सभा में मिठौरा दक्षिण मंडल, महराजगंज नगर मंडल, घुघली उत्तरी मंडल में रक्त परीक्षण 2 अगस्त को होगा। महराजगंज देहात मंडल में 3 अगस्त को परिक्षण का दिन तय किया गया है। इस क्रम में सिसवां विधान सभा क्षेत्र में मिठौरा उत्तरी मंडल में एक अगस्त, निचलौल मंडल में तीन अगस्त, सिसवां मंडल में दो अगस्त की तिथि निश्चित है। इसी प्रकार से नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के नौतनवां देहात में और नगर में चार अगस्त है। फरेंदा विधान विधान सभा के फरेंदा मंडल में पांच अगस्त, बृजमगंज में चार अगस्त, धानी में सात अगस्त है। वहीं पनियरा विधान सभा क्षेत्र के पनियारा, परतावल और घुघली में पांच अगस्त को रक्त का परिक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान 9 अगस्त को जिला संयुक्त अस्पताल में होगा। इस मौके पर भाजपा के समीर त्रिपाठी, मधुर सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, राजन विश्कर्मा, सोनू सोनी, जितेंद्र जासवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद।
विज्ञापन