{"_id":"5f78ac5d8ebc3e9bfc4f6a80","slug":"41-corona-positive-found-maharajganj-news-gkp3679497108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 41 लोग मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 41 लोग मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
जिले में 41 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
अब जिले में हैं कुल 4041 सक्रिय केस, 1035 हो चुके हैं डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शनिवार को भी कोरोना के 41 नए मामले सामने आए। वहीं पहले से संक्रमित तीन लोग स्वस्थ हो गए।
जिले में कुल पॉजिटिव केस 5149 हो चुुके हैं। इसमें से 1035 ठीक हो चुके हैं। 73 की मौत हो चुकी है। वहीं एक कर्मी के संक्रमित मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शनिवार को 496 लोगों की जांच हुई है। अब तक जिले में कुल सक्रिय मामले 4041 हैं। अब तक होम आइसोलेशन में 3306 लोग हैं। शनिवार को जो 41 नए मामले सामने आए हैं, उनमें नौतनवां के पांच, घुघुली के चार, पनियरा, महराजगंज व बृजमनगंज के एक-एक, परतावल के आठ, फरेंदा के 19 व अन्य जगहों के दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं।