फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   400 new TB patients were found in the examination of 15,000 people.

Maharajganj News: 15 हजार लोगों की जांच में टीबी के 400 नए मरीज मिले

Tue, 12 May 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
400 new TB patients were found in the examination of 15,000 people.
महराजगंज। 26 मार्च से जारी 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग कर रही है। अब तक 15 हजार लोगों का डिजिटल एक्स-रे कर 400 नए टीबी के मरीजों को चिह्नित किया गया है। विभाग इनका उपचार कर रहा है।
विज्ञापन

100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान भारत को टीबी-मुक्त बनाने और छिपे हुए मरीजों की पहचान के लिए चलाया जा रहा है। स्कूल कॉलेज, सार्वजनिक स्थान और अस्पतालों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही टीम लोगों के घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उन मरीजों की पहचान की जा रही है जो अनजाने में संक्रमण फैला सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान विशेष रूप से स्लम बस्तियों, घनी आबादी वाले इलाकों और उन क्षेत्रों में चलाया जा रहा है जहां संक्रमण का खतरा अधिक है। मरीजों की त्वरित पहचान के लिए हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों और मॉलिक्यूलर टेस्टिंग का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक से एक घंटे से कम समय में टीबी का पता लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed