{"_id":"6ab2ec16505bbabcf5022b02","slug":"400-meter-cc-road-being-constructed-at-a-cost-of-81-lakh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185663-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 81 लाख की लागत से बन रही 400 मीटर सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 81 लाख की लागत से बन रही 400 मीटर सीसी सड़क
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर चार मिया मुहल्ला में लंबे समय से प्रस्तावित सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।
बागड़ के मकान से स्वामीनाथ वर्मा के मकान तक करीब 400 मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत होने वाले इस कार्य पर 81.56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पंचायत की ओर से सड़क निर्माण के साथ जल निकासी के लिए नाली भी बनाई जाएगी। शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई।
नगर पंचायत निचलौल के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शासन से सड़क और नाली निर्माण के लिए धन की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए गए हैं।