{"_id":"6484cef05e8b711b630ae235","slug":"40-lakhs-spent-on-the-road-maharajganj-news-c-7-1-201658-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क पर 40 लाख खर्च, फिर भी गड्ढे, अब गांव वाले बनवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क पर 40 लाख खर्च, फिर भी गड्ढे, अब गांव वाले बनवाएंगे
Sun, 11 Jun 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोहगीबरवा से नौरंगिया तक जाने वाली सड़क पर उखड़ी ईट।संवाद
फोटो
राहगीरों से जुटा चुके हैं तीन हजार रुपये चंदा, अधिकारियों की उदासीनता स लोगों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के नारायणी नदी और घने जंगलों से घिरे सोहगीबरवा, भोतहा व शिकारपुर गांव को छह किमी दूर मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। फिर भी उस सड़क बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क की मरम्मत न होता देख ग्रामीणों ने अब उसे बनवाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए बैरियर लगाकर चंदा वसूल रहे हैं। अब तक तीन हजार रुपये जुटा भी चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, सोहगीबरवा से बिहार के नौरंगिया मुख्य मार्ग की दूरी करीब छह किमी है। वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 10 लाख रुपये खर्च कर सोहगीबरवा बाजार से मटियरवा तक करीब डेढ़ किमी पक्की सड़क की मरम्मत कराई गई थी। मटियरवा से यूपी बॉर्डर तक करीब चार किमी तक सोहगीबरवा, शिकापुर और भोतहा ग्राम पंचायत की ओर से करीब 30 लाख रुपये की रकम खर्च कर खड़ंजा बनवाया गया था। उसके बाद करीब 500 मीटर सड़क कच्ची है, जो बिहार राज्य के दायरे में है।
गांव के लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत ने सड़क निर्माण के दौरान जमकर धांधली की है। यही वजह है कि 40 लाख रुपये खर्च कर बनी पक्की और खड़ंजा सड़क पर एक वर्ष के भीतर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते निचलौल ब्लॉक के तीन गांव सोहगीबरवा, भोतहा और शिकारपुर के अलावा इनके टोले खुठहवा, शिवपुर, नारायणपुर, हरिहरपुर, मरचहवा, बालगोभिंद छपरा, साहपुर, भिंडयाचलपुर, मटियरवा व कुशीनगर के कई गांवों में बसने वाले करीब 55 हजार की आबादी को मुख्य सड़क तक पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
...
नदी और घने जगंलों से घिरे होने के चलते सड़क की सुगम व्यवस्था नहीं है। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिर भी संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधि बेखबर हैं।
विजय भारती
...
सोहगीबरवा में विकास कार्यों के नाम पर कागजों में काफी रकम खर्च किए जाते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और हैं। रास्ता सुगम न होने के चलते यहां कोई अधिकारी में आना मुनासिब नहीं समझता है।
राजेश श्रीवास्तव
...
13 जून को ग्रामीण करेंगे आंदोलन
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनवाने के लिएकई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चधिकारियों के चौखट पर पहुंच गुहार लगा चुके है। उनकी समस्याओं को किसी ने नहीं सुनी। ऐसे में अब जिम्मेदारो के खिलाफ सोहगीबरवा बाजार में आंदोलन किया जाएगा।
...
सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी और ग्राम पंचायत स्तर से होनी है। फिलहाल मामले की जानकारी उच्चधिकारियों को दी गई है। सड़क बनवाने के लिए जल्द पहल की जाएगी।
सत्यप्रकाश मिश्रा, उप जिलाधिकारी, निचलौल