फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   40 candidates were selected for interview.

Maharajganj News: साक्षात्कार के लिए 40 अभ्यर्थी चयनित

Sat, 01 Nov 2025 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
40 candidates were selected for interview.
महराजगंज। शुक्रवार को खराब मौसम के बाद भी सेवायोजन के मेला में 60 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 40 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण में साक्षात्कार के लिए किया गया। सेवायोजन विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए फाइनेंस सेक्टर में क्रेडिट ऑफिसर पोस्ट के लिए शुक्रवार को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण मेले में संबंधित फाइनेंस कंपनियां नहीं पहुंचीं। हालांकि सेवायोजन विभाग ने मेला में पंजीयन करा चुके 60 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिंक के जरिये कंपनी से जोड़कर प्रक्रिया पूरी कराई। सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि फाइनेंस कंपनियों ने वर्चुअल माध्यम से अभ्यर्थियों से वार्ता कर चयन प्रक्रिया पूरी की। भाग लेने वाले 60 अभ्यर्थियों में से 40 आवेदकों को पहले चरण में चयनित कर साक्षात्कार के लिए कंपनी के गोरखपुर मंडल स्थित कार्यालय में सोमवार को शामिल होने के निर्देश दिए गए। यह ऑनलाइन प्रक्रिया लगभग 3 घंटे तक चली। कंपनी की तरफ से एके बाद 40 अभ्यर्थियों को सूचना भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed