{"_id":"61632bab8ebc3e4cc01e31b6","slug":"4-women-and-2-men-arrested-maharajganj-news-gkp4124702155","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाओं समेत दो पुरुष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाओं समेत दो पुरुष गिरफ्तार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। शहर के एक वार्ड स्थित एक नवनिर्मित मकान में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में निचलौल पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद करते हुए चार महिलाएं और दो पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के एक वार्ड स्थित एक नवनिर्मित मकान में अवैध देह व्यापार किया जा रहा था। इसके चलते आस -पास के लोगों के परिवार पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इस सूचना के आधार पर निचलौल पुलिस टीम के साथ नवनिर्मित मकान में छापा मारा गया। जिस दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से चार महिलाएं व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
इतना ही नहीं, इन कमरों से भारी मात्रा में देह व्यापार के उपयोग में लाई जाने वाली आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। पूछताछ करने पर उन महिलाओं ने बताया कि अधिक पैसा कमाने के लालच में अवैध देह व्यापार का धंधा कर रही हैं। गिरफ्तार चारों महिलाएं एवं दोनों पुरुषों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।