{"_id":"619945127892f35fd57c08a3","slug":"4-teams-involve-in-unviel-of-double-murder-case-maharajganj-news-gkp4170615162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के पर्दाफाश में जुटीं चार टीमें, छह लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के पर्दाफाश में जुटीं चार टीमें, छह लोग हिरासत में
विज्ञापन

महराजगंज/नौतनवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव में कारण माता मंदिर के पुजारी व साध्वी की नृशंस हत्या के बाद दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। पुजारी के परिजन व ग्रामीण गम में डूबे हैं। वहीं दोहरे हत्याकांड के पर्दाफाश में पुलिस की चार टीमें जुटीं हैं। घटना के बाद से ही जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुजारी से जुड़े सभी लोगों से जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे परसामलिक थानाध्यक्ष सुनील वर्मा टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किया। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। हत्याकांड की जांच जायदाद के इर्द-गिर्द घूम रही है। उम्र के अंतिम पड़ाव में पुजारी की हत्या से लोगों के जेहन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चार टीमें लगी हैं। हर बिंदु पर गहन जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। एडीजी के निर्देश पर सर्विलांस टीम भी काम कर रही है। मृतक के घर के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुजारी के बुजुर्ग भाई फफक पड़े
पुजारी के बुजुर्ग भाई रामजतन मिश्रा बातचीत करते हुए फफक पडे। वह घटना के बारे में सोचकर सहम गए हैं। अपने पुजारी भाई रामरतन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाई ने कभी मेरी बात का पलट कर जवाब नहीं दिया था। उसने शादी नहीं की। वह अकेले संत के रूप में गांव के मंदिर में पूजा-पाठ करते रहे। लेकिन अचानक इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं दिवंगत पुजारी की भाभी दुर्गावती, प्रभावती, बहु शशिकला समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में दी गई समाधि
महदेइया गांव में दोहरे हत्याकांड में क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद साध्वी कलावती का शव परिजन नेपाल के धकधई के चैनपुर गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। वहीं पुजारी रामरतन मिश्रा का शव गांव पहुंचने के बाद सीओ कोमल प्रसाद मिश्र की मौजूदगी में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे मंदिर परिसर में उनको समाधि दी गई। पुजारी की हत्या से आसपास के लोगों में शोक व्याप्त है। प्रधान पति यशवंत यादव ने बताया कि समाधि ईंट से बनाई जा रही है। पुजारी बहुत ही मिलनसार थे। उनकी मौत से गांव के सभी लोग दुखी हैं।
साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
शनिवार को थानाध्यक्ष परसामलिक सुनील कुमार वर्मा साक्ष्य जुटाने में लगे थे। वह पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और पुजारी और साध्वी के आवास में जांच-पड़ताल की। उसमें बैंक पासबुक, आधार कार्ड व अन्य कागजात मिले। उसके आधार पर जानकारी लेने बैंक में भी गए। पुजारी ने बड़ौदा यूपी बैंक शाखा रतनपुर से 16 अक्तूबर 2021 में 50,000 रुपये निकासी की है। खाते में 8 लाख रुपये बैलेंस है। नामिनी कोई नहीं है।
तीन बाइक के पहिए के निशान मिले
मंदिर परिसर के पश्चिम तरफ खेत में घंटी बांधने वाला तीन तार व एक चेन मिली है। मंदिर परिसर के पश्चिम व उत्तर दिशा से तीन बाइक के पहिए के निशान मिले हैं। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। पहिए के निशान के आधार पुलिस यह जानने के प्रयास में है कि घटना के बाद हत्यारोपी किस क्षेत्र में गए होंगे।
अधिकारियों ने की पूछताछ
महदेइयां गांव में घटना स्थल पर डीएम सत्येंद्र कुमार तथा एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी निवेश कटियार, सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्रा पहुंचे। अधिकारियों ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की। मामले का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। इस दौरान सोनौली, बरगदवा, परसामलिक पुलिस, एसओजी, क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद रही।
साध्वी के नाती ने बाइक खरीदने के लिए ली थी रकम
साध्वी कलावती के नाती महेंद्र को बाइक खरीदने के लिए करीब एक माह पहले रामरतन मिश्र ने रकम दी थी। लोगों के मुताबिक, करीब साठ हजार रुपये दिए गए थे। उसने कई साल पहले मंदिर में रहकर हाईस्कूल तक पढ़ाई की। इसके बाद वह चला गया। वह अक्सर अपनी दादी कलावती से मिलने मंदिर आता था। लोगों के अनुसार, कलावती का उनके तीन बेटों में एक बेटे से संबंध ठीक नहीं था। वह कभी हाल-चाल लेने नहीं आता था।