{"_id":"618967d37e25c91d7435dd37","slug":"4-injured-in-road-accidents-maharajganj-news-gkp4156760183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन-लक्ष्मीपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीब 7:30 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर कस्बा निवासी सोनू (22) बाइक से किसी काम से पैसिया ललाइन चौराहे पर जा रहे थे। ब्लॉक मुख्यालय से आगे सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार सोनू व ग्राम धोतिअहवा निवासी रविंद्र गौंड (30) घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराई। रविंद्र गौंड की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेने की पुष्टि की।
थाना क्षेत्र के ग्राम अगया निवासी प्रकाश गौतम (38) व उनकी पत्नी आशा (35) फरेन्दा से समान खरीदकर बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह लोग भैया फरेन्दा से आगे पंहुचे उसी दौरान बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गए। दोनो का इलाज सीएचसी बनकटी में हो रहा है। संवाद