फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4. Dharna of electrick labor panchayat

विद्युत मजदूर पंचायत का बेमियादी धरना शुरू

Tue, 02 Oct 2018 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 02 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
4. Dharna of electrick labor panchayat
विद्युत मजदूर पंचायत का बेमियादी धरना शुरू - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले 8 सूत्री मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विद्युत कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के सचिव अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि छह माह से मानदेय न मिलने से विद्युत कर्मियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना था कि विद्युत कर्मियों को अब तक बीमा रसीद की छाया प्रति भी नहीं उपलब्ध कराई गई। जिसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय के बगैर अब काम कर पाना संभव नहीं है। इसीलिए कर्मचारी सोमवार से कार्य बहिष्कार कर  अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर रहे हैं।मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी ने मांग की कि सभी विद्युत कर्मियों को अविलंब परिचय पत्र जारी किया जाए। किसी भी प्रकार का कोई हादसा होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को सहायता राशि दी जाय और सभी कर्मियों को सेफ्टी उपकरण दिए जाएं। इस दौरान सुग्रीव साहनी, छेदी, संजय, शहीद, बेचैन, राम निवास, संजय, टुनटुन, मंटू, भग्गन, उमेश, मुमताज, कृपाल, रवि, पन्ना नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed